श्री गिरधारी लाल खण्डेलवाल (डीग वाले) दी आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (रजि.) से सचिव पद पर निर्वाचित हुए | उल्लेखनीय है कि इस संस्था को 51 वर्ष हो चुके है व इसका स्वर्ण जयन्ती वर्ष गत वर्ष मनाया गया था | इनकी फर्म मैसर्स आकाश एसोसिएट्स के नाम से है |
श्री गिरधारी लाल खण्डेलवाल (डीग वाले) वर्ष 1997-1998 मे कार्यकारिणी सदस्य वर्ष 2005-06 मे संयुक्त सचिव वर्ष 2006-07 मे कार्यकारिणी सदस्य व वर्ष 2008-2009 मे भी कार्यकारिणी सदस्य रहे है व वर्तमान मे सचिव पद पर है |
उल्लेखनीय है कि राडा हर वर्ष होली मिलन समारोह मनाता है | हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी रविवार 13 मार्च 2011 को साय : 5.30 से 8.30बजे तक गार्डन थियेटर (जे.एल.एन.मार्ग) जयपुर मे राडा होली उत्सव 2011 बड़ी धूम धाम से मनाया गया |
इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जयपुर के जाने माने सांसद श्री महेश जोशी थे | इस उत्सव के माहौल को ओर भी रंगीन बनाया बांसुरी कि मधुर धुन पर मयूर नृत्य तथा भगवान श्री कृष्ण की माखन लीला ने ओर संगीतमय वातावरण बना घुंघरुओं कि गूंज पर राजस्थानी मनोहारी नृत्य से | इसके अलावा हैरतअंगेज फायर डांस भी कार्यक्रम का आकर्षण रहा | कार्यक्रम के साथ ही ठंडाई व दाल के पकौड़े का आनन्द भी उपस्थित सदस्यों ने उठाया |